IQNA

11:55 - August 12, 2012
समाचार आईडी: 2390764

बहरीन के राजनीतिक बन्दियों से संवेदना प्रकट करने की अपील

अंतरराष्ट्रीय समूह: बहरीन के क्रांतिकारी नेताओं ने देश के राजनीतिक बन्दियों के साथ संवेदना प्रकट करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने शिया समाचार एजेंसी "इबा" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि बहरीनी नेताओं ने देश के राजनीतिक कैदियों के समर्थन के उद्देश्य से आज 12 अगस्त रविवार को व्यापक विरोध आयोजित करने की मांग की है.
यह कार्यक्रम बहरीन के राजनीतिक बन्दियों के न्यायिक ट्रायल के विरोध में आयोजित होगा और इस अवसर पर पूरी हड़ताल की जाएगी.
इसी तरह बहरीन में रात 9 बजे प्रदर्शनकारी मुंह पर टेप लगा कर बहरीन में बयान की स्वतंत्रता के निषेध के खिलाफ अनूखा विरोध प्रदर्शन भी करेंगे.
उल्लेखनीय है कि इन प्रदर्शनों के दौरान राजनीतिक और अवैध रूप से क़ैद किऐ जाने वाले नेताओं की छवियाँ भी उठाई जाएंगी.
1075771
captcha