ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने समाचार नेटवर्क Rasd के अनुसार उद्धृत किया कि कल रात को सऊदी प्रांतों की शियों की मस्जिदें इफ्तार के बाद नमाज़ियों से खचाखच भर गईं थीं जो इन इबादत के स्थानों पर लगातार तीसरी रात को इकट्ठा हुए थे और यह मोमनीन सुबह की नमाज़ तक नमाज़,दुआ और शबे क़द्र की विशेष नमाज़ें पढते रहे
सऊदी शियों ने इस समारोह में वही दुआऐं पढ़ीं जो पैगंबरे इस्लाम(स0अ0) और अहलेबैत(अ0स0) पढ़ा करते थे और तमाम आमाल बजा लाने के बाद सहरी का भी इंतेज़ाम था
1076814