IQNA

12:32 - August 13, 2012
समाचार आईडी: 2391759

अमीरात, क़ुरआने करीम की वेब साइट लांच की गई

अंतरराष्ट्रीय समूह: "अजमान कुरान" के नाम से वेब साइट अंग्रेजी और अरबी दो भाषाओं में अमीरात के शासक राशिद बिन हमीद अलनईमी की ओर से लांच की गई है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अमीरात समाचार एजेंसी (WAM), के हवाले से नकल करते हुए कहा है कि इस वेब साइट से मुसलमानों को कुरआन के अरबी और अंग्रेजी पाठ पर पहुंच हो सकती है.
राशिद अलनईमी ने कहा: इस वेब साइट को लांच करने का लक्ष्य मुसलमानों को कुरानी मफ़ाहीम और शिक्षाओं से परिचित कराना है.
उन्होंने कहा: इस वेब साइट के माध्यम से जो कुरआन ऑनलाइन पेश किया गया है यह वह संस्करण है कि जो मदीना में सुरक्षित किया गया है.
उल्लेखनीय है कि इस साइट का पता http://ajmanquran.com/index.php है.
1076494
captcha