IQNA

6:31 - August 15, 2012
समाचार आईडी: 2393232

अमेरिकी मुसलमानों की ओर से बर्मी मुसलमानों की सहायता के लिए "ज़रबत" समूह बना

अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिका के प्रमुख इस्लामी गुटों ने बर्मी मुसलमानों की सहायता और उनकी अमानवीय स्थिति से परिचित कराने की गरज से ज़रबत समूह बनाने का ऐलान किया है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने बर्मा से निकलने वाले अखबार «Irrawaddy» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि ज़रबत समूह बर्मी मुसलमानों पर किए जाने वाले अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में आवाज बुलंद करेगा.
ज़रबत समूह अमेरिका के प्रमुख अब्दुल मालिक मुजाहिद ने कहा: हम चाहते हैं कि रोहंगया के हजारों मुसलमानों के नरसंहार में लिप्त लोगों को मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध करने पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कोर्ट के कठघरे में खड़ा किया जाए.
उल्लेखनीय है कि ज़रबत समूह की ओर से बर्मा के अमेरिका स्थित दूतावास के सामने प्रदर्शन भी किया जाएगा.
1078887
captcha