IQNA

मिस्र की ओर से तीन दिन के लिए रफ़ह बाडर खोलने का ऐलान

10:41 - August 16, 2012
समाचार आईडी: 2394247
अंतरराष्ट्रीय समूह: रफ़ह बाडर के पुलिस प्रमुख ने घोषणा की है कि मिस्र सरकार ने 14 अगस्त से इस सीमा प्वाइंट को तीन दिन के लिए खोल दिया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "CPI" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि मिस्री सरकार ने परसों सुबह से रफ़ह बाडर को द्विपक्षीय खोल दिया है ताकि फ़लस्तीनी रोगियों को रास्ता प्रदान किया जा सके .
फ़िलिस्तीन के गृह मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान प्रसारित करके फ़िलिस्तीनी नागरिकों से मांग किया है कि अगले कुछ घंटों में चौकी पर जाकर बाडर क्रॉस करने की शर्तों को जानलें.
उल्लेखनीय है कि हमास ने मिस्री अधिकारियों से अनुरोध किया था कि रफह के रास्ते को खोल दिया जाए ताकि ग़ज़ा में किसी बड़े मानव घटना होने से रोका जा सके.
1079653
captcha