ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«reflexiondz»के अनुसार उद्धृत किया कि 13 अगस्त को इस देश की कुछ मस्जिदों में ग़लत मुद्रित कुरानी पांडुलिपियों के वितरण के हवाले से प्रकाशित होने वाले समाचार के बाद अल्जीरिया के आंतरिक मंत्रालय ने अपने अनुसंधान के बारे में ख़बर देते हुए मस्जिदों से इन क़ुरानी संस्करणों को एकत्र करने का हुक्म जारी किया है
रिपोर्ट के अनुसार रविवार के दिन अल्जीरिया की मीडिया ने इस बात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश के विभिन्न शहरों में क़ुरान मजीद के ऐसे संस्करणों को वितरण किया जा रहा है जिनमें मुद्रण की स्पष्ट ग़लतियां मौजूद हैं और उनमें से बहुत से सूरो को निकाल भी दिया गया है इसी तरह मीडिया ने Awqaf मंत्रालय और धार्मिक मामलों से इस मुद्दे के ख़िलाफ एक्शन लेने की अपील की है
कुरान करीम के इन संस्करणों में सूरे इब्राहीम, अल हजर और अल नहल मौजूद नहीं हैं और कुछ संस्करणों में बहुत अधिक ग़लत इमला मौजूद है
अल्जीरिया की मीडिया ने इस विषय पर Awqaf मंत्रालय और धार्मिक मामलों से उदासीनता की आलोचना की है और आशा व्यक्त की थी कि धार्मिक मामलों के मंत्री बूअब्दुल्लाह ग़ुलामुल्लाह, जल्द ही "अज्ञानता की नींद"से जाग जाऐं और इन अधूरे संस्करणों को एकत्र करने का प्रयास करें
1078345