IQNA

10:44 - August 18, 2012
समाचार आईडी: 2395407

इसराइल की ओर से पवित्र क़ुरआन और इंजील के अपमान पर अरब लीग की निंदा

अंतरराष्ट्रीय समूह: अरब लीग ने कल 17 अगस्त को एक बयान जारी कर के दो यहूदी लड़कियों की ओर से पवित्र कुरआन और एक संसद प्रतिनिधि के माध्यम से इंजील के अपमान पर कड़ी आलोचना की है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने कुवैत से निकलने वाले अखबार दैनिक "अलक़बस" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इस बयान में हरमे इब्राहीमी में दो यहूदी लड़कियों की ओर से इस पवित्र किताब के पन्नों के फ़ाड़ने पर गंभीर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा इस दुखद घटना से चरमपंथी यहूदियों द्वारा उलेमाऐ दीन, मस्जिदों और कब्रिस्तान पर हमलों की याद ताजा हो गई है.
दूसरी ओर मिखाइल बन अरी ने इंजील को ऐक मत्रूक किताब क़रार देते हुए कहाः इस किताब ने लाखों यहूदियों का नरसंहार करने में भूमिका निभाई है.
1080816
captcha