ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने लंदन से निकलने वाले अखबार "अलक़ुदस अलअरबी" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि बान की मून की प्रवक्ता मारतीन नसीरकी ने 16 अगस्त को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इस बर्बर कार्रवाई की निंदा की है.
इस बयान में कहा गया है: महासचिव ने जनता पर उनके विश्वासों के नतीजे में ऐसे बर्बर हमलों पर शोक और गुस्से का इज़हार किया है.
उल्लेखनीय है कि बान की मून ने इस बुज़दिलाना प्रक्रिया के परिणाम में शहीद होने वालों के परिजनों, पाकिस्तान सरकार से सहानुभूति भी की है.
1081350