ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट बाब के अनुसार बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष नासिर बिन अब्दुलअजीज अल नस्र ने इस सम्मेलन में कहा: कि आज हम दुनिया में हर तरफ असहिष्णुता और नस्लवाद और घृणा की भावना को देख रहे हैं जबकि हाल ही में कुछ क्षेत्रों में सामूहिक हत्या और आतंकवादी गतिविधियों और पवित्र किताबों को जलाने के साथ साथ धार्मिक प्रतीकों की भी तौहीन की गई है
नासिर बिन अब्दुलअजीज अल नस्र ने आगे कहा कि संस्कृतियों और सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना आज की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र ख़ास तौर पर ध्यान दे रही है
1086189