IQNA

11:04 - September 02, 2012
समाचार आईडी: 2403165

सर्वोच्च नेता ने अल्जीरियाई जनता की अहंकार विरोधी भावना की सराहना की

राजनीतिक समूह: सर्वोच्च नेता ने अल्जीरिया संसद के अध्यक्ष से मुलाक़ात में अल्जीरिया की जनता की क्रांतिकारी और अहंकार विरोधी संघर्ष को भारी श्रद्धांजलि पेश की.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सर्वोच्च नेता की सूचना एजेंसी वेब साइट के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि आयतुल्लाह ख़मेनई ने 31 अगस्त शुक्रवार की दोपहर को अल्जीरिया के संसद सभापति अब्दुल क़ादिर बिन सालेह के साथ मुलाकात में अल्जीरियाई जनता के क्रांतिकारी इतिहास और अहंकार विरोधी संघर्ष को सराहा और कहा: इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद अल्जीरिया की सरकार प्रतिरोध के हवाले से एक बेहतर दोस्त साबित हुई है.
उन्होंने कहा: ईरान और अल्जीरिया के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के हवाले से बहुत संभावनाऐं हैं.
1088525
captcha