इंटरनेशनल ग्रुप: फिलीस्तीनी भूमि पर संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अगर गाजा में पीने के पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार नहीं होता है, तो फिर 2020 में यह क्षेत्र रहने योग्य नहीं रहेगा
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « Muslim Village »के हवाले से, «मैक्सवेल गिलार्ड" संयुक्त राष्ट्र में मानवीय सहायता जुटाने वाले सदस्य ने कहा कि गाजा में वर्तमान स्थिति में जीवन करना मुश्किल है अगर चाहते हैं कि 2020 में गाजा रहने योग्य रहे तो अभी से प्रयास किया जाना चाहिए.
इस समय गाजा की आबादी 1.6 मिलियन है जो कि 2020 तक 2.1 पहुंच जाऐगी, इस आधार पर लोगों की जनसंख्या प्रति वर्ग किलोमीटर 5800 हो जाऐगी.
बुनियादी ढांचा, पीने के पानी, बिजली और सफाई, शहरी और समुदाय सेवाऐं जनसंख्या वृद्धि की जरूरत के साथ पूरी नहीं हो पाऐंगी.
संयुक्त राष्ट्र ने बतायाःगाजा में पीने के पानी की ज़रूरत में अगले 8 साल में 60 प्रतिशत की वृद्धि होजाऐगी. 2020 तक 440 स्कूलों, 800 अस्पतालों और 1,000 से अधिक चिकित्सा बेड की जरूरत होगी.
गिलार्ड ने विश्व के सख़ी दाताओं से आग्रह किया है कि गाजा के लोगों के लिए जो लंबे वर्षों इसराइल के घेरे में है उनकी मदद के लिए अपनी सहायता को बढ़ाऐं.
1089816