IQNA

5:49 - September 18, 2012
समाचार आईडी: 2413836

पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत के निष्कासन तक विरोध प्रदर्शन जारी

राजनीतिक समूह:इस्लामी विद्वानों ने पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के खिलाफ अश्लील फिल्म बनाने और दिखाने के हवाले से पाकिस्तानी सरकार से मांग की है कि अमेरिका के राजदूत को इस देश से निकाल दिया जाऐ और जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया शाखा के अनुसार, इस्लामी विद्वानों ने ऐक बैठक में जो कि पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के खिलाफ अश्लील फिल्म बनाने और दिखाने की समीक्षा के उद्देश से शिया उलेमा परिषद की ओर से शनिवार 15 सितंबर को शहर रावलपिंडी में आयोजित की गई थी इस विषय को पेश किया.
इस सत्र में, विद्वानों, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों ने कहाःयह अपमानजनक फ़िल्म का उत्पादन इस्लामी देशों में शांति को भंग करने का ऐक नया षंडयत्र है और इस्लाम के दुश्मन इस कार्य के माध्यम से इस्लाम और मुसल्मानों को चोट पहुंचाना चाहते हैं.
इस सत्र में, विद्वानों, बुद्धिजीवियों और राजनीतिक व धार्मिक हस्तियां जैसे अशफाक वहीद, उलेमा परिषद के प्रमुख, रजा अहमद शाह, रावलपिंडी में इस्लामी पार्टी के प्रतिनिधि, मोहम्मद ज़ुबैर कियानी , जमीयते उलेमाऐ इस्लामी के उप सामान्य सचिव, और भाग अन्य इस्लामी दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
1099972
captcha