ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) मध्य एशिया शाखा के हवाले से, इस देश की इस्लामी पार्टी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने मार्च में भाग लेने वालों की स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए हमला कर दिया और विरोध कर रहे कई मुसलमानों को गिरफ्तार कर लिया.
अज़रबैंजानी मुसलमानों ने"अल्लाह के अलावा कोई भगवान नहीं है" और "अल्लाहो अकबर" इस तरह के नारे लगा कर, सोमवार, 24 सितंबर को, फ्रांसीसी दूतावास के सामने रैली निकाली.
उल्लेखनीय है कि इस देश की पुलिस ने पिछले सप्ताह भी पैग़म्बर (स.व.)के हवाले से बनाई गई अमेरिकी आपत्तिजनक फ़िल्म के ख़िलाफ़ बाकू में अमेरिकी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया और जेल में डाल दिया.
1106376