IQNA

9:37 - October 10, 2012
समाचार आईडी: 2429059

इस्लामी सहयोग संगठन ने सोमालिया की मदद करने पर ज़ोर दिया

सामाजिक समूह: इस्लामी सहयोग संगठन के जनरल सचिव ने सोमालिया की यात्रा के दौरान इस देश की राजनीतिक और आर्थिक सहायता के लिऐ इस संगठन के प्रयासों पर बल दिया.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अफ्रीका क्षेत्रीय कार्यालय, अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो इस्लामी सहयोग संगठन के जनरल सचिव ने सोमवार, 8 अक्तूबर को सोमालिया के लिए अपनी यात्रा पर, शेख हसन महमूद देश के राष्ट्रपति के साथ बैठक के दौरान, राजनीतिक मामलों और आर्थिक विकास में सोमालिया की सहायता के तरीके पर बात चीत व बहस की.
ऐहसान ओग़लो ने मोहम्मद शेख़ उस्मान जवारी,सोमाली संसद के अध्यक्ष के साथ बैठक में इस देश की स्वत्रंता को मज़बूत करने के बारे में उनके साथ विचार विमर्श किया और शेख़ उस्मान जवारी ने भी सोमालिया में डेमोक्रासी स्थापित करने में इस्लामी सहयोग संगठन की सहायता का अनुरोध किया.
इसी तरह इस बैठक में सोमालिया के के राष्ट्रपति ने सोमालिया में डेमोक्रासी स्थापित करने तथा जूलाई से अब तक इस देश में सूखे से पैदा होने वाली भुखमरी से मुक़ाबला करने में इस्लामी सहयोग संगठन द्वारा की गई मानवीय सहायता व प्रयासों की सराहना की.
1116449


captcha