ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«clicanoo»के अनुसार बताया कि "रीयूनियन"क्षेत्र में फ्रांस की गैर सरकारी संस्थाओं से सम्बंधित पहला इस्लामी कॉलेज शहर "सैन पियर" में जुलाई 2013 में अपना काम शुरू कर देगा.
विशेष शिक्षा संस्थान(IPE)के अध्यक्ष नूर मुराद कि जो पहले इस्लामी नाहिया कॉलेज "रीयूनियन के संस्थापक हैं उन्होंने इस बारे में कहा: कि इस कॉलेज की निर्माण परियोजनाऐं कई साल पहले इस्लामी शिक्षा के विशेषज्ञों,और मुस्लिम नेताओं के पेशे नज़र थी लेकिन एक साल पहले इस विषय के बारे में सख़्ती से ग़ौर व फिक्र किया गया यहां तक कि किताबों, स्थानों और इस केंद्र के अध्यापकों की पहचान कराई गई.
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पचास लोगों की क्षमता के साथ दो कक्षाओं का उद्घाटन और हर साल कक्षाओं की संख्या बढा दी जाएगी.
नूर मुराद ने अपने भाषण के दूसरे हिस्से में मुस्लिम माता पिता का स्वागत की चर्चा करते हुए इस इस्लामी कॉलेज के उद्घाटन के अवसर पर बल दिया: कि सर्वेक्षण जो रमजान के महीने के दौरान मुस्लिम परिवारों के बीच में आयोजित किया गया था के अनुसार, 94 प्रतिशत माता पिता इस्लामी कानून की शिक्षाओं के अनुसार कमीशन के साथ सहमत थे इसी ने इस कॉलेज के उद्घाटन के लिए प्रोत्साहित किया.
1118973