IQNA

9:08 - December 10, 2012
समाचार आईडी: 2460939

अजरबैजान और पाकिस्तान का इस्लामी संस्कृति के विकास में सहयोग

सामाजिक समूह: इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान ने, इस्लामी संस्कृति विशेष रूप से इस्लामी शिक्षा संस्थानों और मदरसे के छात्रों और विद्वानों के आदान प्रदान में अज़रबैजान की सरकार से सहयोग व समर्थन का अनुरोध किया है.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) मध्य एशिया शाखा के हवाले से, अज़रबैजान में पाकिस्तानी राजदूत "इनायतुल्ला खोकर" ने अजरबैजान के साथ इस्लामी शिक्षा संस्थानों और मदरसे के छात्रों और विद्वानों के आदान - प्रदान में सहयोग व घनिष्ठ संबंध बनाने में अपनी सरकार के समर्थन व दिलचस्पी पर बल दिया .

उन्हों ने कहाः अगर अजरबैजान सरकार इस्लामी संस्कृति के विकास के क्रम में अपनी आमादगी दिखाऐ तो इस देश के छात्र और विद्वान पाकिस्तानी इस्लामी शिक्षा संस्थानों शिक्षण प्राप्तलकर सकते हैं और हम इस सिल्सिले मे अजरबैजान सरकार से सहयोग व समर्थन चाहते हैं.
1150148
captcha