IQNA

पंजाब प्रांत में विषय"दीन फहम"पर संगोष्ठी आयोजित की गई

20:27 - March 12, 2013
समाचार आईडी: 2510496
सामाजिक समूह: पाकिस्तान के प्रांत पंजाब में स्थित शहर रावलपिंडी के मदरसे ज़ैनबिया(स0) बोर्ड की तरफ से "दीन फहम"पर इस स्कूल में अध्ययन किया गया.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम एशिया क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस संगोष्ठी का आग़ाज़ इस क्षेत्र के एक मशहूर क़ारी द्वारा क़ुरान मजीद की आयतों की तिलावत से हुआ उसके बाद देश के प्रमुख शिया उलेमा परिषद हुज्जतुल इस्लाम अल्लामा सय्यद तक़ी नकवी ने कहा कि इस्लाम के दुश्मन मुसलमानों के बीच कलह पैदा करना चाहते हैं, और शिया और सुन्नियों की एकजुटता और एकता को नष्ट कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दुश्मन अपनी साज़िशों के ज़रिए मुसलमानों के ईमान को बर्बाद करना चाहता है तो मुसलमानों को होशियार रहना चाहिए और अपनी एकता की हिफ़ाज़त करना चाहिए.
नक़वी ने कहा कि मुसलमानों को इमामों(अ0स0) से सब्र और दृढ़ता को सीखना चाहिए और अपने ईमान की रक्षा के लिए दुश्मनों की साज़िशों को पहचाने और नाकाम कर दे और अपनी अखंडता को बनाए रखना चाहिए.
इस संगोष्ठी में कि जो 11 मार्च सोमवार को आयोजित की गई काफी तादाद में उलेमा और धार्मिक विद्वानों जैसे अल्लामा सैयद शहेन्शाह नक़वी, अल्लामा आरिफ हुसैन वाहिदी, अल्लामा अनीसुल हसनैन और मौलाना आमिर अब्बास और इस शहर की काफी तादाद नागरिकों की उपस्थित थी.
1203015
captcha