IQNA

6:17 - April 28, 2013
समाचार आईडी: 2524818

रूसी मुसलमानों के धार्मिक प्रशासन कार्यालय का आधिकारिक उद्घाटन

सामाजिक समूह: रूस की राजधानी मास्को के मुसलमानों के धार्मिक प्रशासन कार्यालय ने बृहस्पतिवार 25, अप्रेल से औपचारिक रूप से अपनी गतिविधियों को शुरू कर दिया.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) यूरोप जोन कार्यालय के अनुसार, मास्को धार्मिक विभाग की प्रेस सेवा ने इस समाचार की घोषणा के साथ बताया कि मास्को शहर में मुसलमानों की संख्या की क्रमिक वृद्धि पर ध्यान देते हुऐ और इस तरह के एक संगठन के लिए तत्काल जरूरत के कारण "अद्दार अलाउद्दीन अफ़' मास्को की सेंट्रल मस्जिद के इमामे जमात को इस संस्था के प्रमुख के रूप में मुसलमानों के मामलों को संभालने के लिए नियुक्त किया गया है.
उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, इस कार्यालय की असल जिम्मेदारियों में इस्लामी समाज गतिविधियों को मज़बूत करना और मास्को के मुसलमानों की समस्याओं को हल करना, शिक्षा और सामाजिक संस्थाओं के साथ सहयोग,इसी तरह रूस की राजधानी में धार्मिक, आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों का प्रसार करना बताया गया है.
1218575
captcha