IQNA

17:03 - May 01, 2013
समाचार आईडी: 2527220

अयातुल्ला सिस्तानी ने सांप्रदायिकता को रोकने और अखंडता को बनाए रखने पर जोर दिया है

अंतर्राष्ट्रीय समूह: 29 अप्रैल को नजफे अशरफ में जॉर्डन के मुक़द्दसात और Awqaf के मंत्री के साथ बैठक में ग्रैंड अयातुल्ला सय्यद अली सिस्तानी ने सांप्रदायिकता को रोकने और मुसलमानों के बीच एकजुटता पर बल दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने जानकारी साइट अलअख़बार की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि 29 अप्रैल को इराक में शियों के मरजा ग्रैंड सय्यद अयातुल्ला अली सिस्तानी ने नजफे अशरफ में जॉर्डन के इसलामी मुक़द्दसात और Awqaf के मंत्री मोहम्मद नूह के साथ बैठक में, बात करते हुए कहा: कि आम तौर पर अरबी और इस्लामी उम्मत में और विशेष रूप से इराक में जो घटनाऐं घट रही हैं वह हम सभी के लिए दुखद है.
इस बैठक में ग्रैंड अयातुल्ला सय्यद अली सिस्तानी ने सांप्रदायिकता को रोकने और मुसलमानों के बीच अखंडता को बनाए रखने के प्रयास पर बल दिया है.
जॉर्डन के अवक़ाफ मामलों के मंत्री ने भी इस बैठक के बाद पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार में कहा: कि यह मेरा सौभाग्य था, कि मैंने पहली बार ग्रैंड अयातुल्ला सय्यद अली सिस्तानी से मुलाक़ात की और इस बैठक में इस्लामी और अरबी उम्मत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात चीत की.
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा की और उसके बाद मोहम्मद नूह ने इमाम अली (अ0स0)के रौज़े की ज़ियारत की,
1220768

captcha