IQNA

सीरिया में 60 शियों की विद्रोहियों द्वारा हत्या

10:24 - June 13, 2013
समाचार आईडी: 2546572
अंतर्राष्ट्रीय समूह: पूर्व सीरिया में गांव में रहने वाले 60 मुस्लिम शियों की विदेशों का समर्थन पाने वाले विद्रोहियों द्वारा हत्या कर दी गई.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)ने अल आलम न्यूज नेटवर्क के हवाले से बताया है कि विद्रोहियों के एक समूह ने परसों 11 जून को पूर्वी प्रांत "देर अर्रोज़" में "हथ्ला" गांव हमला करके इस क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और इस गांव के 60 शियों की हत्या कर दी.
10 से अधिक आतंकवादी भी संघर्ष में मारे गए. हमले के चलते इस गांन के निवासियों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.
सीरिया 2011 के वसंत से अशांति का शिकार है.और देश के बहुत अधिक नाग्रिक विशेष रूप से सुरक्षा बल इन संघर्षों मे मारे गऐ हैं.
यह अशांति बाहरी देशों से नियंत्रण और मार्गदर्शन की जा रही है और मौदूद रिपोर्टों से भी संकेत मिलता है कि कई विद्रोही विदेशी नागरिक हैं.
दमिश्क ने इसी तरह कुछ पश्चिमी देशों और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों जैसे सऊदी अरब, कतर और तुर्की पर सीरिया की सरकार के सशस्त्र विद्रोहियों को संघर्ष के लिऐ हथियार और वित्तपोषण देने का आरोप लगाया है.
1241719
captcha