IQNA

4:03 - July 04, 2013
समाचार आईडी: 2556207

आले ख़लीफ़ा शासन ने सात शिया कार्यकर्ताओं को पंद्रह साल की सजा सुनाई

अंतर्राष्ट्रीय समूह: बहरीन अपराधिक न्यायालय ने 2 जुलाई को, देश के सात शियों को पिछले साल की गर्मियों में "एक पुलिस अधिकारी की हत्या का प्रयास" के आरोप में पंद्रह साल जेल की सजा सुनाई है.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) «tap.info.tn / fr» की जानकारी डेटाबेस के हवाले से, बहरीन अपराधिक न्यायालय ने 10 शियाओं के लिऐ जो पिछली गर्मियों में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के अपराध में इस शासन की जेलों में रह रहे हैं, सज़ा की घोषणा की.
इस आदेश के अनुसार, सात शिया मुसलमानों को एक पुलिस अधिकारी की हत्या करने का प्रयास और शहर "सत्रह" के पुलिस केंद्र को आग लगाने के आरोप में पन्द्रह वर्ष जेल और एक अन्य व्यक्ति को तीन साल जेल की सजा सुनाई है.
इसी तरह बहरीन आपराधिक अदालत ने आरोपिं में दो लोगों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया.
यह फैसले इस समय दिऐ गऐ हैं कि एमनेस्टी इंटरनेशनल और यूरोपीय संघ द्वारा कई बार शिया राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए जेल की सजा जारी करने के संबंध में, अल खलीफा शासन को चेतावनी दी है और सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की है.
1252167
captcha