"मीलाद आशक़ी" पूरे कुरान के हाफिज़ और पूर्व अज़रबैजान व शहर तब्रेज़ से सत्रहवीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता "दुबई पुरस्कार" में इस्लामी गणराज्य ईरान के प्रतिनिधि की माँ ने अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में, इस घोषणा के साथ कहाःपहले यह तय था कि मीलाद आशक़ी 17 जुलाई को इस प्रतियोगिता के लिऐ कूच करें लेकिन जाने की तारीख़ बदल गई और अब 12 जुलाई को रवाना होंगे.
"मीलाद आशक़ी" की माता ने आगे बताया, मीलाद अपने पिता के साथ शुक्रवार 12 जुलाई को, तेहरान "इमाम खुमैनी" अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई की यात्रा करेंगे.
"मीलाद आशक़ी" की माता ने स्पष्ट कियाःकि मीलाद ने इस वर्ष माध्यमिक दूसरी कक्षा पास करली है और मेरा बेटा शिक्षा और कुरान गतिविधियों में सफल और उच्च छात्रों में है.
उन्होंने अंत में कहा: मैं मीलाद आशक़ी" की माता के रूप में कुरान और स्कूल की गतिविधियों को देखती हूं, और मीलाद के पिता श्री विदेशों में अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में उसके साथ रहते हैं.
सत्रहवीं अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान दुबई पुरस्कार प्रतियोगिता शनिवार 13 जुलाई से दुनिया भर से 89 प्रतिभागियों की भागी दारी के साथ शुरू होरही है.
1254476