IQNA

शेख ज़क्ज़ाकी पर मुक़द्दमा चलाया जाएग़ा

17:19 - December 22, 2015
समाचार आईडी: 3468396
अंतरराष्ट्रीय समूह: नाइजीरिया के सूत्रों ने बताया है कि नाइजीरिया के शिया नेता शेख ज़क्ज़ाकी पर इसी देश में मुक़द्दमा चलाया जाएग़ा

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने प्रेस टीवी के अनुसार बताया कि नाइजीरियाई समाचार पत्र दीस डी के अनुसार उत्तरी नाइजीरिया के कादुना राज्य के गवर्नर नासिर अल-रऊफी  ने कहा कि नाइजीरिया के शिया नेता शेख ज़क्ज़ाकी जिनको पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था उन पर हर अपराध के लिए  मुक़द्दमा चलाया जाएग़ा।
उत्तरी नाइजीरिया के कादुना राज्य के गवर्नर नासिर अल-रऊफी  ने बताया कि शेख ज़क्ज़ाकी के निवास पर हुए हमले की जांच करने के लिए एक न्यायिक समिति बनाई ग़ई है
इस संबंध में नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने कहा है कि केवल सैन्य अधिकारियों के बयानों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं इस लिए कि वोह नाइजीरिया शिया समुदाय से मामले की सुनवाई करने से इंकार कर रहे हैं क्योंकि जांच के परिणाम राज्य निरीक्षकों के ही होंग़ें।

 

पिछले हफ्ते  उत्तरी नाइजीरिया के कादुना राज्य में एक बैठक के बीच नाइजीरिया के शिया नेता शेख ज़क्ज़ाकी पर हमला कर सैकड़ों शियाओं को मार दिया था।
हमले के बाद शेख ज़क्ज़ाकी को गिरफ्तार कर एक अज्ञात स्थान पर रख़ा है नाइजीरिया में शियाओं की संख्या बीस से चालीस लाख है।
3467578

टैग: zakzaki
captcha