विदेशी शाखा: पाकिस्तान के शहर "क्वेटा" में नाइजीरिया में इस्लामी आनदोलन के नेता शेख ज़क्ज़ाकी और शिओं के कत्ल के विरोध में में प्रदर्शन आयोजित किया ग़या।
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के अनुसार पाकिस्तान के शहर
"क्वेटा" में सैकड़ों शियों ने नमाज़ के बाद शेख इब्राहिम ज़क्ज़ाकी के
समर्थन और ज़ुल्म के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पाकिस्तानी नमाज़ ग़ुज़ारों ने शुक्रवार 25 दिसंबर को नमाज़े जुमा के बाद
प्रदर्शन में नाइजीरिया के शिया नेता के साथ अपनी एकजुटता की घोषणा किया।
क्वेटा के इमाम जुमा हुज्जतुल ईस्लाम सैय्यद मोहम्मद हाशिम मुसवी रैली
में नाइजीरियाई सैन्य के अपराधों की निंदा करते हुए नाइजीरियाई अधिकारियों
शेख इब्राहिम ज़क्ज़ाकी की तत्काल रिहाई की मांग की है।
3469697