IQNA

इमाम अली(अ..) के रौज़े के पास हुए बम विस्फोट की खबर झूटी

19:31 - March 22, 2016
समाचार आईडी: 3470251
अंतरराष्ट्रीय टीम:रौज़ों में हज और तीर्थयात्रा संगठन के महानिदेशक ने इमाम अली (अ.स) के रौज़े के पास एक बम विस्फोट खबर के बारे में कहा: हम इस खबर से इनकार करते हैं और सिर्फ एक घटना हुई है यह आग सेलंडर के फटने से लगी थी।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) रौज़ों में हज और तीर्थयात्रा संगठन के महानिदेशक ने हम नजफ में विस्फोट की खबर से इनकार करते हैं केवल ऐक घटना है जो कल नजफ में हुई जो ऐक होटल में गैस केप्सूल के फटने से आग लगन से संबंधित है।

उन्होंने जारी रखते हुऐ कहा: आग से जो धुआं उठा उसकी वजह से हमारे तीर्थयात्रियों के कई लोगों को साँस लेने में कठिनाई पेश आई, जो सौभाग्य से आउट पेशेंट के आधार पर इलाज हो गया।

रौज़ों में हज और तीर्थयात्रा संगठन के महानिदेशक ने बताया:कि 11ममार्च से तीर्थ के लिए तीर्थयात्रियों को भेजने की शुरूआत हो चुकी है और दैनिक 5 हजार हवाई और जमीनी काफिलों के साथ इराक जा रहे हैं और अब तक किसी भी दुर्घटना और आतंकवादी कृत्यों का शिकार नहीं हुऐ है

यह ध्यान दिया जाना चाहिए: प्रांत नजफ के फायरमैन स्टाफ़ ने कल, 21मार्च को, इमाम अली (स) की दरगाह के पास बड़ी आग को बुझा दिया।

नजफ में आग विभाग के एक सूत्र ने बताया कि आग कल दोपहर, रसूल सड़क, नजफ में इमाम अली की दरगाह के पास पुराने क्षेत्र में लगी थती। आग लगने का कारण में एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर का विस्फोट था कि रेस्तरां के पड़ोस में 6 दुकानों भी लग गई थी लेकिन कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

3484353

captcha