अंतरराष्ट्रीय समूहः संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि "लिज़ ग्रांडे" ने इराक की मदद करने के बारे में कर्बला में इमाम हुसैन (अ0) के हरम में दाख़िल होते समय कहा कि इमाम हुसैन (अ0) ने शांति और दोस्ती का सबक़ दिया है
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इमाम हुसैन (अ0) के हरम की जानकारी डेटाबेस के अनुसार बताया कि संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि "लिज़ ग्रांडे" ने इराक की मदद करने के बारे में का कर्बला का दौरा किया है।
इमाम हुसैन (अ0) के हरम में दाख़िल होते समय कहा कि इमाम ने गहरी विनम्रता और शांति का दरस दिया है।
संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि "लिज़ ग्रांडे" ने इसके अलावा, कर्बला में इमाम हुसैन अ0 संग्रहालय की यात्रा भी किया और कहा कि यहा की "तीर्थ यात्रा लोग़ों को पवित्रता देती है।
इमाम हुसैन (अ0) के हरम की तरफ से (उत्तर-पश्चिम इराक) के "तिल अफ़ार" शहर में शरणार्थियों के रहने की योजना के उद्घाटन के अवसर इराक में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक की उपस्थिति हुई।