IQNA

19:47 - April 20, 2016
समाचार आईडी: 3470327

इमाम अली (अ.स)की दरगाह की फूलों से सजावट

अंतरराष्ट्रीय समूह: इमाम अली (अ.स)के पवित्र रौज़े के सेवकों ने आप के जन्म वर्षगांठ के अवसर पर हरम के सहन और मेहराबों को फूलों से सजाया ।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)आसतानऐ इमाम अली की सूचना साईट के आधार के हवाले से, अमीरुल मोमनीन इमाम अली (अ.स) के जन्म 13 रज्जब की पूर्व संध्या पर, सेवकों ने हरम के आंगनों और आर्केड को फूलों की सैकड़ों शाख़ों को इत्र और रंग के साथ सजाया।

इस अवसर पर इमाम अली (अ.स) के नाम के दर्जनों हरे और सफेद रंग के झंडे हरम के विभिन्न क्षेत्रों में लगाऐ गऐ है।

इसके अलावा कल, 21 अप्रैल को दुनिया के शियों के पहले इमाम की जन्म सालगिरह के शुभ अवसर पर और 6 हजार से अधिक फूलों को इमाम अली की दरगाह के तीर्थयात्रियों के बीच वितरित किऐऐ जाएंगे।

3490546
captcha