IQNA

20:03 - May 02, 2016
समाचार आईडी: 3470358

पेशावर की मस्जिद में हथगोले फेंके गऐ

इंटरनेशनल ग्रुप: अज्ञात बंदूकधारियों ने पेशावर, पाकिस्तान में एक मस्जिद में दस्ती बम फेंकें जिससे, कई लोग घायल हो गए।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अन्नशरह के हवाले से, समाचर सूत्रों ने बताया कि 18 लोग इस घटना में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

अज्ञात बंदूकधारियों ने जो मोटरसाइकिल पर सवार थे "Thkal" पेशावर क्षेत्र में ऐक मस्जिद में हथगोले फेंकें।

यह घटना कल रात, 1 मई, को मस्जिद में इशा की नमाज के बाद हुई और बहुत से लोग जो मस्जिद में भाषण सुन रहे थे, मस्जिद के बाहर बम देख कर भाग निकले।

इस आधार पर इस घटना के बाद सुरक्षा बल हाज़िर होगऐ और दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल की घोषणा की।

3494139


captcha