अंतरराष्ट्रीय समूह: चीनी सामाजिक नेटवर्क पर एक चीनी मुस्लिम लड़की की तिलावते कुरान की वीडियो जारी होने पर "गांसु" प्रांत के लोग़ वहश्त में हैं और देश के इस प्रांत के स्कूलों में धर्म के शिक्षण को बंद कर दिया गया!
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार एजेंसी ने ब्रासा, समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि "गांसु" के एक बाल विहार में एक मुस्लिम बच्ची की तिलावते कुरआन वीडियो जारी किया ग़या जिस पर मुस्लिम प्रांतीय के अधिकारियों ने स्कूलों में धर्म के शिक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस लघु फिल्म में प्रांतके एक बाल विहार में एक मुस्लिम बच्ची हिजाब के साथ सुरए लहब की तिलावत कर रही है।
ध्यान रहे कि गांसु प्रांत में 1.8 मिल्यन मुसलमान रहते हैं जो छह अलग जातीयता है और 100 मिलियन चीनी मुसलमानों के 10 जातीय समूहों भी हैं।