अंतरराष्ट्रीय समूह: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "तक्फ़ीरी विचारधारा और उग्रवाद से मुक़ाबला" विभिन्न देशों से विद्वानों और विचारकों की भागीदारी के साथ मंगलवार 17 मई को अम्मान, जॉर्डन की राजधानी में आयोजित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) जॉर्डन «पेट्रा»समाचार एजेंसी के हवाले से, इस सम्मेलन का उद्देश्य कुछ मुद्दों पर धारणाओं को विकृत करने के तरीकों की जांच करना है जिनके कारण चरमपंथि लोग इस्लाम की छवि को ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह सम्मेलन जो जार्डन के दारुल फतवा द्वारा आयोजित किया जाएगा, इसी तरह इरादा है कि दुनिया भर के विद्वानों और मुस्लिम विद्वानों के बीच संबंधों को मजबूत बनाऐ।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में विद्वानों और शोधकर्ताओं और अरबी, इस्लामी और गैर-इस्लामी जैसे मिस्र, फिलिस्तीन, यमन, लेबनान, थाईलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, यूक्रेन, स्वीडन, पाकिस्तान, नाइजीरिया, मलेशिया, कुवैत, मोरक्को और इराक देशों से विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।
भाग लेने वाले लोग चार सत्रों में तक्फ़ीरी विचारधारा और उग्रवाद से मुक़ाबला करने के तरीकों के बारे में 16 लेखों की समीक्षा करेंगे और उनकी धमकियों से मुक़ाबला करने के लिऐ ऐकजुटता और प्रयासों को ऐक करने पर अपनी राय पेश करेंगे।