अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "दारुल क़ुरान आस्ताने मुक़द्दस हुसैनी" की जानकारी डेटाबेस के अनुसार, ग्रैंड अयातुल्ला सिस्तानी, नजफ़ में शिया धार्मिक मरजअ के द्वारा जारी फ़तवे जिहाद किफ़ाई की सालगिरह और आतंकवाद के खिलाफ इराक़ी बहादुर बेटों की जीत के अवसर पर, दारुल क़ुरान आस्ताने मुक़द्दस इमाम हुसैन (अ.स) ने ऐक पुस्तिका " ज़ादुल मुजाहिद" (मुजाहिद का सामान)के शीर्षक के साथ प्रकाशित की है।
इस पुस्तिका में, कुरान और पवित्र पैगंबर और Ahlul Bayt-(अ.स)वह मुहिम आयतें और हदीसें जो जिहाद और उस की शर्तों और आदाब का पालन करने की सिफारिश करती हैं, सूचीबद्ध हैं।
जिहाद के समय दैनिक इबादतें और वार्षिक धार्मिक अवसरों पर पुनरुद्धार, जिहाद करने के लिए प्रोत्साहित करने में इमाम अली (अ.स) के उपदेश उनकी शर्तों के विवरण के साथ, सीमाओं पर तैनात लोगों (सीमा रक्षकों) के लिए इमाम सज्जाद (अ.स) की प्रार्थना,सहीफ़ऐ सज्जादियह की 27वीं दुआ और मुजाहिदों के लिऐ धार्मिक मरजईयत द्वारा सिफारिशें तथा कानूनी सलाह इस पुस्ता के अन्य विषयों में है।
पुस्तिका के विषय "शेख हसन अल मंसूरी", दारुल क़ुरान आस्ताने मुक़द्दस हुसैनी के प्रमुख द्वारा एकत्र किऐ गऐ हैं और इरादा है कि इसका पहला संस्करण, आज, 27 मई को, सुरक्षा बलों और इराक़ की बसीज की कुरानी केन्द्रीय तीसरी महफ़िल में जो इमाम हुसैन के पवित्र रौज़े के आंगन कर्बला में आयोजित हो रही है वितरित करें।