IQNA

इराकी विदेश मंत्री:

दाइश, फ़लुजा में कुरानों में विस्फोटक बम रख रहे हैं

16:05 - June 08, 2016
समाचार आईडी: 3470469
अंतरराष्ट्रीय टीम: इब्राहिम अल-जाफ़री ने कहा, आतंकवादी समूह दाइश "फ़लुजा" में कुरान में विस्फोटक बम रख रहे हैं और कुरान की पांडुलिपियों पर जूते रखते हैं।
दाइश, फ़लुजा में कुरानों में विस्फोटक बम रख रहे हैं

दाइश, फ़लुजा में कुरानों में विस्फोटक बम रख रहे हैं

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "अलवसत" की जानकारी डेटाबेस के अनुसार, "इब्राहिम अल-जाफ़री," इराकी विदेश मंत्री ने टेलीविजन चैनल "अल-ग़द अलअरबी" के साथ एक साक्षात्कार में इस बात की ओर इशारा किया और कहा: कि इराक के पश्चिम में अनबार प्रांत में स्थित शहर "फ़लुजा," की मुक्ति के रासते में आतंकी दाइश समस्या पैदा करना चाहता है ।

उन्होंने कहा: कि दाइश इस शहर में कुरान में बम रखते हैं और कुरान की प्रतियों पर जूते रखते हैं।

इब्राहिम अल-जाफरी ने कहा कि दाइश जिन तरीक़ों से काम ले रहा है किसी तरह भी इस्लामी शिक्षाओं के साथ संबंध नहीं रखते हैं।

उन्होंने बात जारी रखते हुऐ कहा: इराक़ा लड़ाकू और मुजाहेदीन जब ऐसे क्षेत्रों में प्रवेश करते हैं जिन्हें दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया है तो कुरान करीम के लिए इस तरह के अनादर व अपमान का सामना कर रहे हैं, और अपने जज़्बात को क़ाबू नहीं कर पाते और यह मुद्दा आतंकवादी समूह के खिलाफ युद्ध के लिए सेनानियों को प्रेरणा देता है।

इराकी विदेश मंत्री ने अंत में कहा:लड़ाकू समूह इराकी सुन्नी और शिया बलों से बने हैं और वह सभी भाइयों और मातृभूमि के बेटे के रूप में एक साथ दाइश के खिलाफ लड़ाई कर रहे हैं।

इराक के प्रधानमंत्री ने सोमवार की सुबह, 23 मई को, अंबार प्रांत में आतंकवादी संगठन दाइश के कब्ज़े से फ़लुजा की मुक्ति के आदेश की घोषणा की थी।

3504992

captcha