IQNA

16:55 - June 23, 2016
समाचार आईडी: 3470513

भगवान के अपमान और कुवैत के अमीर के अपमान की सज़ा ऐक जैसी!

अंतरराष्ट्रीय समूह: कुवैत की संसद ने एक ऐसा कानून पारित किया है कि जिसके अनुसार, चुनाव में भाग लेना किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए जिसने किसी भी तरह से "भगवान या नबियों या अमीर की शान" में अपमान किया है मना किया गया है!

भगवान के अपमान और कुवैत के अमीर के अपमान की सज़ा ऐक जैसी!

भगवान के अपमान और कुवैत के अमीर के अपमान की सज़ा ऐक जैसी!

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अल आलम न्यूज नेटवर्क के हवाले से, कुवैती अधिकारियों के अनुसार देश के अमीर का अपमान, भगवान और पैगंबर (PBUH) के अपमान की पंक्ति में और एक ही सज़ा रखती है!

राय अलयौम के मुताबिक़, 40 सदस्यों सहित, राज्य के सभी मंत्रियों ने कि बैठक में भाग लिया इस चुनावी कानून में संशोधन का समर्थन किया और केवल तीन ने इसका विरोध किया।

यह चुनावी कानून में संशोधन सरकार में मंजूरी और सरकारी प्रेस में में प्रकाशित होते ही प्रभावी हो जाऐगा।

हाल के वर्षों में कुवैती अदालतों ने विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शेख सबाह अल-अहमद अल-सबाह कुवैत के अमीर का अपमान करने के आरोप में कई आदेश जारी किऐ हैं।

3509855

captcha