
इंडोनेशिया में राष्ट्रीय कुरान सस्वर प्रतियोगिता का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)की रिपोर्ट «आंतारा न्यूज़», समाचार साइट के हवाले से, इंडोनेशिया की 26वीं राष्ट्रीय कुरान सस्वर चैंपियनशिप गुरुवार, 27 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में इंडोनेशिया के 34 प्रांतों के 5 हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।
टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों को कुरान के साथ अधिक आत्मीयता के लिऐ प्रोत्साहित करना और उसकी अवधारणाओं को जानना है।
इसी तरह यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को प्रेरित करेगी कि केवल क़ारीऐ कुरान ही न बनें बल्कि उसके सिद्धांतों और शिक्षाओं को अपने जीवन में काम में लाऐं।
इस टूर्नामेंट के लाभों में से एक लाभ समुदाय के लिए पवित्र कुरान की व्याख्या और अर्थ को उचित तरीक़े से जानना है।
यह टूर्नामेंट हर वर्ष मुसलमानों के बीच इस्लामी भाईचारा और एकता की भावना के विकास और क़ुर्आन करीम की सही तिलावत सीखने के तरीकों में सुधार और उसके आदेशों का पालन करने के लक्ष्य से आयोजित किया जाता है।
आयोजकों के मुताबिक, जिस ऐतेबार से युवा अपने को सही ढंग से पढ़ने के तरीक़ों को सीखेंगे और कुरान को को समझें गे, उसी मिक़्दार उन्हें चरम हिंसा और उग्रवाद से दूर रखने में आसानी होगी और कोई भी उन्हें कुरान के आदेशों के विपरीत कम कराने में सक्षम नहीं होगा।
पश्चिमी प्रांत सुवांदी की पुलिस 1800 से अधिक लोगों से इस टूर्नामेंट को सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम में लेरही है।