IQNA

पाकिस्तान में हुसैनी शोक दिवस की याद

17:46 - October 04, 2016
समाचार आईडी: 3470810
अंतरराष्ट्रीय टीम: मुहर्रम तलवार पर खून की जीत के महीने की शुरुआत के साथ, पाकिस्तान भर में शोक सभाऐं और मातमी दस्ते, तथा इमाम हुसैन (अ.स) और उनके साथियों के बलिदान की याद मनाने के लिए समारोह आयोजित किऐ जारहे हैं।
पाकिस्तान में हुसैनी शोक दिवस की याद

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) «The Nation»अखबार के हवाले से, इन समारोहों में कि मुहर्रम के पहले दिन से शुरू हो गऐ हैं, विद्वानों ने इमाम हुसैन (अ.स)के क़्याम के फ़लसफ़े और Ashura और उसके सबक को आज के समाज के लिए बयान कर रहे हैं।

इफ्तिखार चौधरी, ने पाकिस्तान के पंजाब में इस्लामपूरा शहर में प्रमुख विद्वान कर्बला के शहीदों के शोक सभा में कर्बला की घटनाओं के सबक की ओर इशारा करते हुऐ कहा: हमें सांप्रदायिकता से मुक़ाबला करना चाहिए और भाईचारे, शांति और दोस्ती को विकसित करें ।


उन्होंने कहा: कर्बला इस्लामी इतिहास के सुनहरा अध्याय और मुसलमानों के गर्व का सबब है।

चौधरी ने कहा इमाम हुसैन (अ.स) और उनके साथियों हक़ के ध्वज को ऊंचा कर दिया और अंत में कर्बला में शहीद होगऐ। यह महीना हमारे लिऐ अनैतिकता और जीवन के बुरे को नष्ट करने की कोशिश का संदेश देता है।

पाकिस्तान में शिया, बड़े अल्पसंख्यक और सक्रीय है जो, देश की 180 मिल्युन आबादी का लगभग 20% हैं देश भर में शिया बिखरे हुए हैं और पाकिस्तान के प्रांतों के कई शहरों और गांवों में शिया ही हैं।

3535456


captcha