IQNA

19:19 - October 10, 2016
समाचार आईडी: 3470826

"अम्मार अल हकीम" ने सनआ में आयोजित शोक समारोह पर बमबारी पर रिएक्शन किया

इंटरनेशनल ग्रुप: इराकी नेशनल एलायंस के प्रमुख़ अम्मार अल हाकिम, ने बगदाद में इमाम हुसैन अ0 के शोक समारोह की आठवीं रात को कहा कि सनआ में आयोजित शोक समारोह पर बमबारी कर युद्ध के कानून को भुला कर यमन के निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए दुशमनी में बदला लेने के लिए बमबारी किया।


अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "अल-forat समाचार" के हवाले से बताया कि "अम्मार अल हकीम" ने कहा कि अफसोस है कि गठबंधन ने सऊदी अरब की नेतृत्व में येमेनी राजधानी सनआ में आयोजित शोक समारोह पर बमबारी किया और इस घटना से पता चलता है कि यमन में युद्ध क़ानून से अलग़ हो रही है और निर्दोष नागरिकों की हत्या दुशमनी में बदला लेने के लिए किया जारहा है।

उन्होंने कहा: कि सनआ घटना सऊदी अरब आतंकवादियों की शत्रुता, घृणा, बुराई से भरा हुआ है जो मानवीय मूल्यों से दूर है।

याद रहे कि यह हमला शनिवार की शाम को शोक समारोह यमन के आंतरिक मामलों के मंत्री के पिता के अंतिम संस्कार की जग़ह पर हुआ जहा यमन के सैकड़ों निर्दोष नागरिक शहीद और घायल हो ग़ए।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून,ने कल 9 अक्तुबर को सऊदी अरब के विमान से हमले के बारे में एक तत्काल और स्वतंत्र जांच की मांग किया।

3537046

captcha