IQNA

17:20 - October 30, 2016
समाचार आईडी: 3470880

कराची में हुसैनी शोक सभा पर खूनी हमला

अंतरराष्ट्रीय समूह: पाकिस्तान के कराची में हुसैनी शोक सभा पर आतंकवादी खूनी हमला किया ग़या जिसमें पांच लोग़ शहीद और कई लोग़ घायल हो गए हैं।

कराची में हुसैनी शोक सभा पर खूनी हमला

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार बताया कि यह आतंकवादी हमला स्थानीय समय कल रात 7बजे हुआ।

मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने कराची के "Nazmabad" क्षेत्र में हुसैनी शोक सभा पर आतंकवादी हमला कर चार पुरुष और एक महिला को शहीद कर दिया और 8 लोग़ घायल हो गए हैं जिन में से दो की हालत गंभीर घोषित कर दी ग़ई है।

हमले में झांगवी संगठन का हाथ है

कराची उप पुलिस के अनुसार झांगवी संगठन इस आतंकवादी हमले में शामिल है।

पाकिस्तान मुस्लिम एकता संगठन के अधिकारि मौलाना हसन ज़फर नक़वी कराची में आतंकवादी हमले के एक भयंकर निंदा करते हुए कहा है कि अपराधी उन लोगों में से हैं जिनको आतंकवाद प्रायोजकों के नियमों के तहत विकसित किया गया।

उन्होंने कहा कि हम चेतावनीदेते हैं कि अग़र इसी तरह हतो रहा तो तो हम लोगों की प्रतिक्रिया को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।

कराची के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने शहर में आतंकवादी कार्रवाई के जवाब में विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर निंदा किया।

3541870

captcha