
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अल-वफ्द समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि मिस्र में मलेशिया के राजदूत " डॉट कू जाफर कू शेआरी "ने कल 31 नवंबर की सुबह मिस्र के सिकन्दरिया के "Ameriya"क्षेत्र में कुरान और सांस्कृतिक मामलों के लिए "Iqra" हिफ्ज़े कुरान केंद्र का इफ्तेताह किया।
इस परियोजना की स्थापना का उद्देश्य कुरान शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों को याद कराने के अलावा क्षेत्र के निवासियों के बीच अंग्रेजी और गणित में सुधार करना है।
इसी तरह मलेशियाई छात्र जो मिस्र के अलेक्जेंड्रिया" विश्वविद्यालय में पढते हैं उनको इस केंद्र में बुनाई और लकड़ी का काम भी सिखाया जाएग़ा।
"Iqra" हिफ्ज़े कुरान केंद्र 200 हजार पाउंड की लागत से शुरू किया गया है ताकि मलेशियाई छात्रों के परिवारों को शिक्षा दी जाए।
"Iqra" हिफ्ज़े कुरान केंद्र के उद्घाटन समारोह में अदलान मोहम्मद शफीक, उप राजदूत और काहिरा में मलेशिया दूतावास में काम करने वाले राजनयिकों और स्थानीय अधिकारियों का एक समूह मौजूद था।