IQNA

19:13 - November 06, 2016
समाचार आईडी: 3470903

सामरा में तीर्थयात्रियों पर आतंकवादी हमला/कई ईरानी शहीद

इंटरनेशनल ग्रुप: सामरा के यात्री टर्मिनल पर आतंकवादी बम विस्फोट में कई शहीद और घायल होग़ए ।

सामरा में तीर्थयात्रियों पर आतंकवादी हमला/कई ईरानी शहीद

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अल आलम न्यूज नेटवर्क के अनुसार Alsumaria समाचार नेटवर्क ने बताया कि आज रविवार 6 नवम्मबर को एक कार बम दक्षिण तिकरित के सामरा में यात्री टर्मिनल पर विस्फोट हुआ जिसमें कई ईरानी तीर्थयात्रि शहीद और घायल होग़ए।

अलअरबी-अल-जदीद खबर स्रोतों के अनुसार दो ईरानी भी विस्फोट में शहीद हो ग़ए हैं।

विस्फोट के बाद सामरा की पुलिस ने शहर में आपातकाल और कर्फ्यू की घोषणा कर दिया।

सामरा शहर तिकरित के दक्षिण 40 किलोमीटर में स्थित है।

अन्य खबर के अनुसार हरमे इमाम हसन असकरी (अ0) के पास दो आतंकवादी विस्फोट में कम से कम 10 लोग शहीद और 30 अन्य घायल हो गए है।

captcha