IQNA

16:36 - June 10, 2017
समाचार आईडी: 3471517

ऑस्ट्रेलियाई चर्च, रोज़ेदारों के इफ्तार भोजन का मेजबान+ तस्वीरें

अंतरराष्ट्रीय समूह: पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में "पर्थ" ईसाई चर्च जो छह साल से मुसलमानों के जुमे की नमाज का आयोजन कराती है इस वर्ष भी पहली बार शुक्रवार को मुसलमानों और गैर मुसलमानों के लिए एक इफ्तार समारोह का किया आयोजन किया।

ऑस्ट्रेलियाई चर्च, रोज़ेदारों के इफ्तार भोजन का मेजबान+ तस्वीरें

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "एबीसी"समाचार के अनुसार बताया कि मुस्लिम और पर्थ के ईसाई चर्च समुदाय के लोग़ इस साल पहली बार पर्थ चर्च में इस्लाम और ईसाइयत के सहयोग़ से इफ्तार का आयोजन किया ताकि एक दुसरे के साथ अधिक परिचित हों।

पर्थ शहर के मुसलमानों के इमामे जुमा "फैज़ल" का इरादा है कि चर्च की इमारत के प्रवेश द्वार के बगल में जल्द ही मस्जिद बनाई जाए उन्होंने इस बारे में कहा: कि इस समय जब इस्लाम गलतफहमी में घिरा हुआ है, इस्लाम और ईसाइयत के सहयोग़ से इफ्तार सबसे अच्छा तरीका है।

ईसाई मुस्लिम "Humphreys" ने कहा: कि इस्लाम और ईसाइयत एक कहानी का हिस्सा है और इसके पुराने के सभी निशान एक इंसान और एकता को दर्शाता है।

मुसलमानों की वकील "आयशा नोवाकोविच" ने कहा कि मुसलमानों के इमामे जुमा और पीटर"चर्च के पादरी के बीच दोस्ती आकर्षण है वो भी एसे समय में जब दुनिया लोग़ों के बीच फुट डालना चाहती है इन दो धार्मिक नेता के बीच दोस्ती हमें और पूरी दुनिया को बताती है कि जब नेतृत्व अच्छा होता है तो हम एकता तक पहुँच सकते हैं

3607842


captcha