10% मुस्लिम आबादी के बावजूद;
फिलीपींस में इस्लाम के प्रचार के लिए 2,500 मस्जिदें सक्रिय है
अंतर्राष्ट्रीय समूह: फिलीपींस के मुफ्ती ने यह घोषणा करते हुए कहा कि फिलीपींस की 10% आबादी मुसलमानों का हिस्सा है, जहां इस्लाम के प्रचार के लिए 2,500 मस्जिदें सक्रिय है।

इंटरनेशनल कुरान न्यूज़ एजेंसी (IQNA)ने मिस्र के सदाए बलद के अनुसार बताया कि मुफ्ती शेख अब्दुल वाहिद अली-अन्जु ने कहा कि फिलीपींस में मुस्लिम नागरिकों की संख्या कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत है, और कहा कि ज्यादातर मुस्लिम मिंडानाओ, पालावान और मोरो में रहते हैं।
उन्होंने कहा कि फिलीपींस के मुस्लिम क्षेत्रों में 2,500 मस्जिदों का निर्माण हुआ है, पहली मस्जिद 9वीं शताब्दी बनी है इस के अलावा 120 मस्जिदों संघों और इस्लामी दान केंद्र सक्रिय हैं।
फिलीपींस के मुफ्ती ने कहा कि इस्लाम धर्म छठी सदी में अरब मुस्लिम व्यापारियों के माध्यम से पूर्व एशियाई देशों में आया।
उन्होंने अंत में कहा कि "ऐतिहासिक शोध" से पता चलता है कि फिलीपीन द्वीपों में से कुछ भाग़ लंबे समय तक इस्लामी देशों के भाग़ रहे हैं।