IQNA

14:47 - November 01, 2017
समाचार आईडी: 3471962

इराक में जरूरतमंदों के लिए अरबईन तीर्थयात्रियों ने रक्तदान किया

अंतर्राष्ट्रीय समूह: करबला ब्लड बैंक ने इराक में जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अरबईन तीर्थयात्रियों द्वारा रक्तदान से 650 रक्त बैग जमा किए।

इराक में जरूरतमंदों के लिए अरबईन तीर्थयात्रियों ने रक्तदान किया
अंतर्राष्ट्रीय कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) ने बगदाद टाइम्स के मुताबिक बताया कि कर्बला रक्त बैंक के प्रमुख क़ीस राशीद, ने कहा: कि मोबाइल रक्तदान अरबईन तीर्थयात्रियों के आने वाले क्षेत्र तक विभिन्न रक्त समूहों से 650 बैग एकत्र किए हैं।
उन्होंने कहा कि इन ब्लड बैग का उपयोग थैलेसीमिया, ल्यूकेमिया, डायलिसिस के मरीज़ों और सुरक्षा बलों के रोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
कहा ग़या है कि हर साल ईरान के सीमावर्ती इलाकों में रोगियों की जरूरतों के लिए रक्तदान किया जाता है और इराक में रक्त आधान स्टेशन तैनात किया जाता है।
captcha