IQNA

13:04 - November 12, 2017
समाचार आईडी: 3471981

चेहलुम के अवसर पर करोड़ों ज़ायरीन ने कर्बला पहुँच कर की अज़ादारी

अंतर्राष्ट्रीय समूह: कर्बला में बारगाहे हुसैनी और उसके चारों तरफ के सभी रास्ते अज़ादारों से भरे पड़े थे। और लोग नौहा ,मातम करते हुए बैनुल हरमैन की तरफ़ बढ़ रहे थे।

चेहलुम के अवसर पर करोड़ों ज़ायरीन ने कर्बला पहुँच कर की अज़ादारीअंतर्राष्ट्रीय कुरान न्यूज़ एजेंसी (IQNA) प्राप्त सूत्रों के अनुसार सैय्यदुश्शोहदा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम में शिरकत करने के लिए करोड़ों की संख्या में ज़ायरीन कर्बला ए मोअल्ला पहुंचे, एवं वहां पहुंच कर अज़ादारी की। कर्बला में बारगाहे हुसैनी और उसके चारों तरफ के सभी रास्ते अज़ादारों से भरे पड़े थे। और लोग नौहा ,मातम करते हुए बैनुल हरमैन की तरफ़ बढ़ रहे थे। कर्बला में मौजूद करोड़ों ज़ायरीन में हर मज़हब के इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चाहने वाले लोग मौजूद थे, जो  उनकी कुर्बानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे इस समय सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम के साथ इराकी सेना एवं स्वयंसेवी फोर्सेस पूरी तरह जायरीन की खिदमत कर रहे थे ।इराक़ के अलावा पाकिस्तान हिंदुस्तान और दूसरे अन्य देशों में भी इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम शांतिपूर्वक मनाया गया, लोगों ने अज़ादारी की एवं इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
abna24
captcha