अंतर्राष्ट्रीय समूह: मर्मीन चर्च पर आतंकवादी हमले में 5 लोग मारे गए और पांच घायल हुए।
इंटरनेशनल कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) ने अल-यौम अल-साबेअ के अनुसार बताया कि आज 29 दिसंबर को दक्षिणी क़ाहिरा के हलवान शहर के मर्मीन चर्च पर आतंकवादी हमले में 5 लोग मारे गए और पांच घायल हुए।
मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार शरीफ वदीअ ने बताया कि घायल लोगों को दुर्घटना स्थल से अस्पताल भेजे के लिए 10 एम्बुलेंस लग़ाए गए थे।
उन्होंने बताया कि: अब भी दो गंभीर घायल हैं।
मिस्र के मीडिया के मुताबिक आतंकवादियों में से एक मारा ग़या और दूसरा भाग गया, और अब दूसरे आतंकवादी को ढूंढने के लिए काहिरा में आने और यहां से जाने वाले सभी दरवाज़े बंद कर दिए ग़ए हैं।
3677324