IQNA

16:16 - January 30, 2018
समाचार आईडी: 3472232

केन्याई उत्सव में "पवित्र मरयम" दिखाई जाएग़ी

अंतर्राष्ट्रीय विभाग: इस्लामिक क्रांति की 39वें वर्षगांठ के अवसर पर केन्या के राष्ट्रीय संग्रहालय के थिएटर में ईरानी फिल्म महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

इंटरनेशनल कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) ने इस्लामी संस्कृति और संबंध संगठन की सूचना और संचार केंद्र के अनुसार बताया कि इस्लामिक क्रांति की 39वें वर्षगांठ के अवसर पर 11 फरवरी को ईरानी फिल्म महोत्सव हमारे देश की सांस्कृतिक घर के सहयोग़ से केन्या के राष्ट्रीय संग्रहालय के थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
इस एक दिवसीय महोत्सव में "पवित्र मरयम", "मदर", "लैला", "गेस्ट", "एक दाना शूगर" और "चार्लेटैन" दिखाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में ईरानी सिनेमा के उत्साही, नैरोबी के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों,छात्रों और केन्या में यूरोपीय ,एशियाई, अफ्रीकी और ईरानी दूतावासों के कर्मचारी शामिल होंगे।
इस समारोह के दौरान इस्लामी क्रांति की जीत के ऐतिहासिक समय के पोस्टर और ईरानी पर्यटक और सांस्कृतिक इतिहास के आकर्षण फोटो का प्रदर्शन किया जाएगा।
3686895

captcha