IQNA

16:04 - February 07, 2018
समाचार आईडी: 3472258

सेनेगल में 21 कुरआनी स्कूलों का निर्माण

अंतर्राष्ट्रीय समूह: सेनेगल सरकार ने देश में कुरानिक स्कूलों के समर्थन के लिए काफरीन शहर (सेनेगल केंद्र) में 21 कुरानिक स्कूलों का निर्माण करने की अपनी सहायाता करने की घोषणा की है।

इंटरनेशनल कुरआन न्यूज एजेंसी (IQNA) ने almoslim.net का हवाला देते हुए कहा कि सेनेगल के राष्ट्रपति माकी साल ने काफरीन शहर में इन 18 कुरान के स्कूलों की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि की मंजूरी दे दी है।
काफरीन शहर के एकेडमी के प्रमुख माबाबा ने इस बारे में कहा: कि "कुरानिक स्कूलों का निर्माण मूलभूत शिक्षा के विस्तार और इस देश में धार्मिक शिक्षा के स्तर में वृद्धि के लिए परियोजना के ढांचे में होगा।
उन्होंने कहा कि:"इन स्कूलों में धार्मिक और कुरानिक शिक्षा के अलावा अन्य विषयों जैसे कि गणित भी पढ़ाई जाएग़ी।
याद रहे कि सेनेगल गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में एक देश है, जिसकी राजधानी डकार है।
हालांकि सेनेगल न तो एक बड़ा देश है और न ही यहां सामरिक स्थान है, फिर भी अफ्रीकी महाद्वीपीय की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाता है, और 93% आबादी मुसलमानों की है।
3689462

captcha