IQNA

16:00 - February 14, 2018
समाचार आईडी: 3472279

ओआईसी मंत्रिस्तरीय बैठक में 56 देशों की भागीदारी

अंतर्राष्ट्रीय विभागः 56 इस्लामी देशों के श्रम मंत्रियों और कुछ क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, ओआईसी श्रम मंत्रियों की चौथी बैठक में भाग लेंगे।

ओआईसी मंत्रिस्तरीय बैठक में 56 देशों की भागीदारी

ओआईसी मंत्रिस्तरीय बैठक में 56 देशों की भागीदारीIQNA न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक ईना अरबी समाचार एजेंसी के हवाले से, ओएससीई मंत्रिस्तरीय चौथी बैठक,23 और 24 फ़रवरी को सऊदी अरब (इस्लामी सहयोग संगठन के मुख्यालय) जेद्दा शहर में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में, इस्लमी सहयोग संगठन के सदस्य देशों की श्रम बाजार चुनौतियों और इसी तरह रोज़गार और जानकारी देने के तरीक़ों विशेष रूप से इस क्षेत्र को सफल बनाने वाली नीतियों और कार्यक्रमों पर बहस की जाऐगी।
श्रम बाजार के लिए ओआईसी संगठन की रणनीति, कार्य बल की पहचान के लिए संगठन के समझौते की समीक्षा, ऊर्जा आदान-प्रदान पर इस्लामी सहयोग संगठन के द्विपक्षीय समझौते का अध्ययन, युवा रोजगार कार्यक्रम और संबंधित गतिविधियों का कार्यान्वयन, कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य के लिए ओआईसी के नेटवर्क के भीतर रणनीतिक गतिविधियों और काम के योग्य इस संगठन का नेटवर्क इस बैठक का एक और फोकस होगा।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए बैठक की शुरुआत में, इस्लामी सहयोग संगठन के कार्य केंद्र के संविधि पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
 3691377
 

captcha