IQNA

19:34 - May 16, 2018
समाचार आईडी: 3472542

अल-तर्मियाह में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 5 लोग मारे गए

अंतरराष्ट्रीय समूहः एक आत्मघाती हमलावर ने आज (बुधवार) को बगदाद के अल-तर्मियाह क्षेत्र में एक शोक समारोह में खुद को विस्फोट से उडा लिया।

अल-तर्मियाह में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 5 लोग मारे गए

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने अल-मुरसिद समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि बगदाद पुलिस के कैप्टन अहमद खलफ ने कहा कि बगदाद के उत्तर के तर्मियाह शहर में एक शोक समारोह के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट में पांच नागरिक मारे गए थे।
सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया और मृत और घायल लोगों को इस क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए एम्बुलेंस तैनात किए गए।
याद रहे कि इस शहर में ज्यादातर सुन्नी है, और कुछ हफ्ते पहले आईएसआई ने आतंकवादी हमला किया था, जिसमे 20 लोग मारे गए थे।
3715241

captcha