IQNA

16:23 - June 05, 2018
समाचार आईडी: 3472597

अल-अक्सा मस्जिद में कुरान की तिलावत करते हुए 12 फिलिस्तीनियों की गिरफ्तारी

अंतर्राष्ट्रीय समूहः ज़ीयोनिस्ट शासन ने अल-अक्सा मस्जिद में कुरान की तिलावत करते हुए 12 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया।

अल-अक्सा मस्जिद में कुरान की तिलावत करते हुए 12 फिलिस्तीनियों की गिरफ्तारी

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने तुर्की के अनातोलियन न्यूज़ के मुताबिक बताया कि  कुद्स एंडोमेंट संगठन के प्रमुख फारास अल-दबस ने ज़ीयोनिस्ट शासन द्वारा अल-अक्सा मस्जिद में कुरान की तिलावत करते हुए 12 फिलिस्तीनियों की गिरफ्तारी की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि इज़राइली बलों ने अल-अक्सा मस्जिद पर हमला करके 12 फिलिस्तीनियों को जो कुरान की तिलावत कर रहे थे गिरफ्तार कर और उनको अज्ञात स्थान पर ले ग़ए।
कुद्स एंडोमेंट संगठन के प्रमुख फारास अल-दबस ने आगे कहा कि "आज भी जियोनिस्ट शासन की सुरक्षा के तहत हमला किया है।
ज़्योनिस्ट शासन लगभग हर दिन अन्य बहाने से पश्चिम बैंक और कुद्स में विभिन्न फिलिस्तीनी गिरफ्तार करता है।
3720543

captcha