IQNA

तुर्की की मस्जिदों में के साथ ख़त्मे कुरान

8:03 - July 06, 2018
समाचार आईडी: 3472675
अंतर्राष्ट्रीय विभागः तुर्की धार्मिक मामलों के संगठन ने 2016 के दूसरे नाकाम तख्तापलट की सालगिरह के साथ 90 हज़ार मस्जिदों में ख़त्मे कुरान की घोषणा की है।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने newturkpost न्यूज साइट के मुताबिक बताया कि संगठन ने एक बयान जारी कर कहा कि दूसरे नाकाम तख्तापलट की सालगिरह देश की सभी मस्जिदों में ख़त्मे कुरान किया जाएग़ा।
बयान में कहा गया है: कि "यह कार्यक्रम एक असफल तख्तापलट की सालगिरह की रात 90 हजार तुर्की मस्जिदों में लागू किया जाएगा और कम से कम एक बार पुरा कुरान ख़त्म किया जाएग़ा।
तुर्की धार्मिक संगठन के अनुसार, 2016 के असफल तख्तापलट की सालगिरह की रात से सुबह की नमाज़ तक रोशनी भी की जाएग़ी।
कहा ग़या है कि 2016 के असफल तख्तापलट 15 जुलाई को तुर्की में हुआ था और वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में फतहुल्लाह गुलन के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।
3727941

captcha